Bihar

‘असुरों की पार्टी है RJD, वो लोग असुर हैं’, बिहार के डिप्टी सीएम का विवादित बयान

बिहार में अगले साल विधासनभा चुनाव होने वाला है, उससे पहले प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो चुकी है. पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने आरजेडी को असुरों की पार्टी बता दिया. बता दें कि 10 सितंबर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम पर निकल रहे हैं. इस कार्यक्रम में आरजेडी के कार्यकर्ता व नेता हरे गमछे में नजर नहीं आएंगे, बल्कि उसकी जगह हरी टोपी और बैज में दिखेंगे. आरजेडी के हरे गमछे पर बीजेपी और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तंज कस चुके हैं.

‘आरजेडी असुरों की पार्टी है’

वहीं, शुक्रवार को बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी मीडिया के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. जब उनसे आरजेडी के हरे गमछे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजद एक संस्कृति है, जो अराजकता, भय और समाज के अंदर उन्माद पैदा करता है. इनके गमछा को देखते ही लोग इनकी पहचान कर लेते हैं. पहले असुरों का सिंह निकला होता था. धीरे-धीरे सिंह और दांत गायब हो गया..

असुर कभी मानवहित का नहीं सोचते

दलितों को गरीबों को सताने वाले, समाज को लूटकर अकूच संपत्ति जमाकर अपने परिवार के जमींदारी चलाने वाले हैं. वह चेहरा छिपाना चाहते हैं, लोगों को बरगलाना चाहते हैं, पूरा समाज जान चुका है, जो हम बिहारी का सम्मान बढ़ाएगा, हम उन्हीं के साथ हैं,, बिहारी शब्द को जो गाली नहीं बनाएगा.. वो रंगभेद, जातिभेद करते रहेंगे… वो लोग असुर हैं और असुर कभी मानवहित में नहीं हो सकता…

2025 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान

बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है. इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां भी जोरशोर से तैयारी में जुटी हुई है. एनडीए की तरफ से नीतीश कुमार तो विपक्ष की तरफ से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री चेहरा होंगे. वहीं, इस विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं. पीके ने एमवाई वोट को साधने के लिए पहले ही यह घोषणा कर दी है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में 40 मुसलमान कैंडिडेट को टिकट देंगे. साथ ही महिला वोटर्स को लुभाने के लिए पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की भी बात कही है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

17 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

18 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago