Samastipur

ADM कक्ष से हेडमास्टर और बिचौलिये की गिरफ्तारी के बाद शिक्षा भवन पर जमे कथित बिचौलियों के बीच हड़कंप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बीपीएससी फर्जी शिक्षक बहाली मामले में समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपर समाहर्ता कक्ष में शुक्रवार को जांच के दौरान विभूतिपुर प्रखंड के चिन्हित 18 विद्यालयों के एचएम को अभिलेख के साथ तलब किया गया था। जांच के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा) व जांच टीम के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर दो शिक्षक व एक बिचौलिये को गिरफ्तार करने के बाद से अन्य प्रखंड कार्यालयों व जिला शिक्षा भवन पर कब्जा जमाए बिचौलियों के बीच भी हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा भवन पर कुंडली मार कर बैठे बिचौलिये को भी अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है की कहीं उनके खिलाफ भी कोई साक्ष्य ना मिल जाए।

जानकारी के अनुसार उक्त कथित बिचौलिये, शिक्षक भी बताए जा रहे हैं जो विभागीय कार्यो के नाम पर अपने विद्यालयों को छोड़ शिक्षा भवन पर कुंडली जमाए रहते थे व सरकारी कागजातों व गोपनीय सूचनाओं को भी बाहर लिक किया करते थे। शिक्षा भवन के एक अति गोपनीय कक्ष जहां जांच को रखे गये शिक्षकों के फोल्डर व अभिलेख रहता है वहां देर रात तक इन सभी के द्वारा बैठकी किये जाने की बात भी दबी जुबान से कुछ शिक्षक बताते है। हालांकि इसकी पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है।

यह भी पढ़े : दो हेडमास्टर और एक दलाल की गिरफ्तारी से समस्तीपुर शिक्षा विभाग में मचा है हड़कंप, आखिर अब तक कौन बचा रहा है BEO को ?

उन कथित बिचौलियों द्वारा रिश्वत के पैसे से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने की बात भी दबी जुबान लोग कर रहे हैं। बहरहाल यह तो जांच का विषय है कि इसमें कितनी पारदर्शिता रखी जाती है और शिक्षा विभाग द्वारा जांच कमिटी की कितनी मदद की जाती है। बहरहाल शिक्षक बहाली फर्जीवाड़ा मामले को लेकर शिक्षा विभाग के माध्यमिक निदेशक योगेंद्र सिंह भी पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। बता दें कि की जिस समय इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था उस समय योगेंद्र सिंह समस्तीपुर के जिलाधिकारी थे।

यहां देखें ADM ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

2 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

3 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago