Samastipur

PM आवास योजना व चुनाव से संबंधित घर-घर सर्वेक्षण के संबंध में बैठक आयोजित, DM ने दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं चुनाव से संबंधित घर-घर सर्वेक्षण (House to House Survey) के संबंध में बैठक की गई एवं अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला अधिकारी ने विभिन्न प्रपत्रों से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया।

बैठक में पाया गया कि कई BLO’s के द्वारा प्रपत्र साथ एवं आठ का संग्रहण नहीं किया जा रहा है जो की चिंता का विषय है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी को बूथ लेवल अधिकारीयों (BLO) की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

जिला अधिकारी ने एअरियो एवं ईआरओ को निर्वाचन कार्य से संबंधित अपने-अपने कार्यालय में आवश्यक प्रारूप में रिकार्ड रखने का भी निर्देश दिया। इसी प्रकार जिला पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संदर्भ में भी कई दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी को मतदान केन्द्रों में अनावश्यक परिवर्तन न करने तथा मतदान केन्द्रों का नाम सही होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रखंड-वार समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने माह की 26 तारीख तक लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, उप-विकास अयुक्त, उप-निर्वाचन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी व सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

17 घंटे ago