समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ले में शनिवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से निकासी कर जा रहे दंपती से चार लाख रुपये की छिनतई कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सोनवर्षा चौक की ओर फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर पीड़ित रंजीत कुमार ने बताया कि वह चकमेहसी थाना क्षेत्र के मदनपुर के रहने वाले हैं और फिलहाल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ले में रहते हैं।
शनिवार की दोपहर अपनी पत्नी रंजूला कुमारी के साथ मथुरापुर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से चार लाख रुपये की निकासी कर कृष्णापुरी मुहल्ले लौट रहे थे। इसी बीच उनके मकान से कुछ ही दूरी पहले एक निजी क्लिनिक के समीप बाइक लगाकर खड़े दो युवकों ने अपनी बाइक सीधी करते हुए उनकी पत्नी रंजूला के हाथ से 4 लाख रूपये से भरा बैग छिनकर फरार हो गये। जब तक दोनों चिल्लाना शुरू करते तब तक दोनों काफी दूर निकल चुके थे। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद के साथ-साथ नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार भी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ व छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। जिसमें दो युवक एक बाइक पर पैसों से भरा बैग छीनकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। उधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दोनों युवकों की पहचानकर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…