Samastipur

समस्तीपुर : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों को खिलाई गई दवा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर : फाइलेरिया जैसे गम्भीर रोग से बचाव के लिए जिले में सभी स्वस्थ लोगों को आशा व स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सर्वजन दवा का सेवन कराया जा ऱहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने पॉलिटेक्निक कॉलेज विभूतिपुर में 435 से अधिक छात्रों एवं 23 कॉलेज कर्मचारियों के बीच फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए बूथ स्थापित कर डीईसी, अल्बेंडाजोल एवं आईवरमेक्टिन की दवा खिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य न्यूटन कुमार सिंह ने दवा खाकर किया।

विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 अगस्त से दवा खिलाई जा रही है इसमें अब अंतिम चरण में छूटे हुए लोगों को मॉप अप राउंड के तहत दवा खिलाई जा रही है। प्रभारी प्राचार्य ने बताया हम लोगों ने फाइलेरिया की दवा खाई है। फाइलेरिया जैसे गंभीर रोग से बचाव के लिए सभी लोगों को सर्वजन दवा का सेवन कर खुद को सुरक्षित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर दवा सेवन करने को यह टीम फाइलेरिया दवाओं के साथ में हम लोगों के बीच पहुंची। उन्होंने लोगों से अपील किया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए जरूर दवा खाएं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा हम लोगों के बीच दवा खिलाने से पहले इस बात की पड़ताल की गई कि दवा खाने वालों में कोई खाली पेट या गंभीर रोग से पीड़ित न हो।

लगातार 5 वर्ष दवा सेवन कर हो सकते हैं सुरक्षित :

भीबीडीएस पंकज कुमार ने बताया कि कॉलेज के छात्रों को इस बात की भी जानकारी दी गई कि लगातार पांच साल तक फाइलेरिया की दवा खाने के बाद किसी के शरीर में फाइलेरिया के कृमि होते भी हैं तो वह समाप्त हो जाते हैं। अगर किसी को हल्का फुल्का साइड इफेक्ट हो तो घबराए नहीं यह स्वतः ठीक हो जाता है।

मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है फाइलेरिया :

फाइलेरिया एक परजीवी जनित रोग है। जो मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। आमतौर पर फाइलेरिया के लक्षण शुरू में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। इसके लक्षण आने में कभी कभी सालों लग जाते है। प्रायः फाइलेरिया मरीजों में बुखार, बदन में खुजली व सूजन की समस्या दिखाई देती है। इसके अलावा पैरों और हाथों में सूजन, हाथीपांव और अंडकोषों की सूजन, फाइलेरिया के लक्षण हैं।

फाइलेरिया हो जाने के बाद धीरे-धीरे यह गंभीर रूप लेने लगता है। इससे बचाव के लिए विभाग द्वारा साल में एकबार सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम संचालित किया जाता है। मौके पर प्रोफेसर डॉक्टर कृष्ण कुमार प्रोफेसर विश्वजीत कुमार, राघवेंद्र प्रताप, इमरान अंसारी, नेहा कुमारी, संदीप कुमार, बीसीएम राहुल कुमार गौरव, आशा फैसिलिटेटर मृदुला कुमारी, आशा गौरी कुमारी, श्वेता कुमारी,निशा,वालंटियर मौसम कुमारी सहित अन्यकर्मी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

10 मिनट ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

6 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

10 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

12 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

13 घंटे ago