Samastipur

समस्तीपुर: पिता ने गुस्से में डेढ़ माह की दुधमुंही बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक पिता ने अपनी ही डेढ़ माह की दुधमुंही बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड नं 07 निवासी कलेश्वर पासवान की नातिन देवरानी कुमारी के रूप में की गई है। मृतका देवरानी कलेश्वर की पुत्री अमृता की बच्ची थी।

इधर, घटना के बाद जुटे आसपास के ग्रामीणों ने हत्यारोपी पिता को दबोच पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। वहीं आरोपी पिता बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना के राजापुर निवासी शिव कुमार पासवान के पुत्र देव कुमार पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतका की मां अमृता ने बताया कि रविवार रात उसका पति घर में ही बच्ची के पास था। अचानक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जिस पर दौड़ कर कमरे में पहुंची तो देखा कि मेरे पति बच्ची को पटक रहे हैं। जब तक उससे छुड़ाकर बच्ची को अपने पास लेती तब तक बच्ची अचेत हो चुकी थी। रोने की आवाज पर आसपास के लोग भी जुट गए। आनन-फानन में बच्ची को लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी बीते एक माह से ससुराल में ही रह रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

5 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

5 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

10 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

17 घंटे ago