Samastipur

समस्तीपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष की गई कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 38 और विरोध में पड़े 10 वोट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना राय अपनी कुर्सी नहीं बचा पाई। बुधवार को समाहरणालय में अविश्वास को लेकर आयोजित बैठक के दौरान बहस और मतदान हुआ। जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक में पहले अविश्वास पर चर्चा हुई फिर मत कराया गया। अविश्वास के पक्ष में 38 सदस्यों ने जबकि विरोध में 10 सदस्यों ने मतदान किया। इसके साथ ही जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना राय की कुर्सी चली गई। अब तिथि निर्धारण के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष के लिए नए सिरे से मतदान कराया जाएगा।

पिछले दिनों जिला परिषद सदस्यों ने जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी को आवेदन देते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। इसको लेकर मतदान का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच समाहरणालय में किया गया था। बैठक में रवि रोशन, अमित चौधरी, किरण कुमारी, उदय गुप्ता, संतोष शाह, सुनीता शर्मा, सुजीत कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।

नए उपाध्यक्ष को लेकर शुरू हुई सरगर्मी :

जिला परिषद की उपाध्यक्ष अंजना राय की कुर्सी जाते ही नए उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अंजना राय राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद राय की पत्नी है। इस चुनाव में जदयू और भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों की गोलबंदी देखी गई। जिससे माना जा रहा है कि जब जिला परिषद उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा तो इसी गठबंधन के लोग का दबदबा रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

2 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

3 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

7 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

23 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

24 घंटे ago