Samastipur

स्कूल से घर लौट रही छात्रा पर ई-रिक्शा पलटने से हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर [पदमाकर सिंह लाला] : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर पुलिया के समीप शनिवार की शाम स्कूल से छुटी के बाद घर लौट रही एक मासूम छात्रा की मौत ईरिक्शा पलटने से हो गई। मृतक छात्रा की पहचान मनियारपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी रामबाबू सहनी की पुत्री साक्षी कुमारी (7 वर्ष) के रूप में हुई हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतिका छात्रा साक्षी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनियारपुर की दूसरी कक्षा की छात्रा थी। वह स्कूल में छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी। तभी मनियारपुर पुल के पास पीछे से तेज गति से आ रही ई रिक्शा अनियंत्रित होकर छात्रा के शरीर पर पलट गई। जिससे दबने से उक्त छात्रा जख्मी हो गई।

सूचना पर ग्रामीणों व स्वजनों ने उसे चिकित्सा के लिए दलसिंहसराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे समस्तीपुर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।घटना के बाद ग्रामीणों ने ई रिक्शा को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं चालक इलाज के दौरान स्थिति की नजकता भांप फरार हो गया।

उधर घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी रही। मौत की सूचना से जहां मृतिका छात्रा के घर में कोहराम मच गया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर विद्यापतिनगर- सरायरंजन मुख्य सड़क को मनियारपुर चौक के समीप जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाचार प्रेषण तक सड़क जाम जारी रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

3 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

13 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

14 घंटे ago