Samastipur

प्लस टू विद्यालय दिघरा में मनाया गया सावन महोत्सव, ग्रामीण संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- बिरौली गांव स्थित प्लस-टू विद्यालय दिघरा में शनिवार को सावन महोत्सव मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। समारोह की शुरूआत शिवलिंग के पूजन से हुई। बाद में कजरी गायन, झूला, हरी चूड़ियां पहनने के रिवाज, मेंहदी सजाने के चलन व राखी की परंपरा को सुंदर स्वरूपों में प्रदर्शित कर मन मोह लिया। सावन की आनंदमयी छटा मंच पर देख छात्र-छात्राएं आनंदित व उत्साहित दिख रहे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी एचएम मंडल राय व शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सावन महोत्सव के निर्देशक एवं यूथ व इको क्लब के संयोजक शिक्षक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया कि हमें विरासत में मिली सभ्यता-संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। बदलते समय में छात्रों के रहन-सहन में हो रहे बदलाव के बीच यह कार्यक्रम कई लाभकारी ज्ञान देता है।

स्कूल प्रधान मंडल राय ने कहा प्रयोगात्मक प्रयास छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा को जागृत करने वाला साबित होगा। महोत्सव को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अविनाश कुमार राय, पल्लवी कुमारी, रंजना कुमारी, अनुभव कुमार, विष्णुदेव पासवान, उमेश कुमार पंडित, नवीन कुमार, मिथुन कुमार, देवेंद्र पासवान, अंशु कुमारी, पल्लवी कुमारी, रश्मि रंजन, सुनीता कुमारी, अनामिका आदि जुटे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा के भिरहा में अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-2 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा कारोबारी से 4.20 लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित मॉडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े…

2 घंटे ago

बिहार में CO हड़ताल पर, सर्किल आफिसों का काम ठप, जमीन सर्वे-चकबंदी पर असर

बिहार में राजस्व प्रशासन से जुड़ी सेवाएं सोमवार से बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : संयुक्त छात्र मोर्चा ने शैक्षणिक संस्थानों में UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग की

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित एक निजी संस्थान पर छात्र - युवा संगठन की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : घर में लगी थी आग लेकिन बकरियों को बचाने अंदर चली गई बुजुर्ग महिला, झुलसकर हुई मौ’त

तस्वीर : सांकेतिक  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड-5 में…

9 घंटे ago