Samastipur

समस्तीपुर : घर में लगी थी आग लेकिन बकरियों को बचाने अंदर चली गई बुजुर्ग महिला, झुलसकर हुई मौ’त

तस्वीर : सांकेतिक 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड-5 में रविवार को कई घरों में आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला झुलस गई, जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रामचंद्र दास की पत्नी फुलपरी देवी (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वार्ड सदस्य मकसूदन दास ने बताया कि रविवार दोपहर गांव में अचानक आग लग गई। अगलगी की घटना में करीब 10 घर चपेट में आने से जलकर राख हो गया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि बकरियां बचाने के चक्कर में अगलगी की घटना में फूलपरी झुलस गई थी। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया, लेकिन जान नहीं बची। घटना में दर्जनों मवेशियों के भी जलने से मौत की सूचना है। फूलपरी के घर में अगलगी कि यह चौथी घटना है। इससे पहले तीन बार आग लग चुकी थी।

बकरियों को बचाने गई थी महिला :

ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने के दौरान बुजुर्ग महिला घर में बंधी बकरियों को बचाने के लिए अंदर चली गई, लेकिन आग तेजी से फैल गई और वह उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आधा दर्जन बकरियां और लाखों का सामान जला :

आग की इस घटना में आधा दर्जनों बकरियों के जलकर मरने और लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने की बात परिजनों ने बताई है। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

58 मिनट ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago