Samastipur

गुंडागर्दी : शहर के मथुरापुर घाट पर भाड़े के विवाद में महिला से बदसलूकी, टोटो चालक ने मोबाईल भी छीना, जमकर हुआ बवाल

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर घाट चौक पर टोटो चालक और एक महिला के बीच किराया को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। पीड़ित महिला ने टोटो चालक पर मारपीट, बदसलूकी और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए मथुरापुर थाना में आवेदन दिया है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी आक्रोश देखा गया। जानकारी के अनुसार वारिसनगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर पंचायत के बेगमपुर वार्ड-9 निवासी सुजीत कुमार पासवान की पत्नी मुस्कान देवी 6 मार्च की शाम घरेलू सामान खरीदने के लिए सारी गांव से मथुरापुर घाट चौक गई थीं। इसी दौरान टोटो चालक द्वारा अधिक किराया मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान टोटो चालक ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की और उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद पीड़िता के परिजन और ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पीड़ित महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया, लेकिन अब तक उसका मोबाइल बरामद नहीं हो सका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नागरबस्ती, बेगमपुर और सारी से मथुरापुर घाट चौक तक जाने के लिए निर्धारित किराया करीब 10 रुपये है, जबकि कई टोटो चालक 30 से 50 रुपये तक वसूलते हैं, जिससे आए दिन यात्रियों और चालकों के बीच विवाद होता रहता है। इधर, पीड़ित महिला ने मथुरापुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

23 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago