Samastipur

रोसड़ा के भिरहा में अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-2 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद रास्ता अवरुद्ध किए जाने को लेकर नया विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को रोसड़ा अंचल प्रशासन ने अतिक्रमण वाद में कार्रवाई करते हुए भिरहा निवासी शंभू राय के घर का छज्जा तोड़कर हटाया था। यह शिकायत गांव के ही कन्हैया राय द्वारा अंचलाधिकारी को दी गई थी, जिसमें शंभू राय पर सरकारी भूमि पर करीब 26 वर्षों से अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया था। कार्रवाई के बाद कन्हैया राय और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि स्थल पूरी तरह खाली नहीं कराया गया है।

आरोप है कि शंभू राय और उनके पुत्र अंकित कुमार राय ने कन्हैया राय के घर के रास्ते पर लोहे, ईंट, मलबा और कूड़ा-कचरा डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे उनके परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कन्हैया राय दिव्यांग हैं तथा उनकी पत्नी मुंचुन देवी वृद्ध हैं। पीड़ित परिवार ने शंभू राय के पुत्रों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद बीते 1 मार्च को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आंशिक रूप से रास्ता खाली कराया था। हालांकि आरोप है कि 7 मार्च तक फिर से रास्ता बाधित कर दिया गया। इस संबंध में कन्हैया राय ने रोसड़ा थाना, अंचल अधिकारी और एसडीएम को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

2 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

4 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

17 घंटे ago