Samastipur

बंगाल के मेडिकल कॉलेज और मुजफ्फरपुर के पारु में दु’ष्कर्म और ह’त्या के खिलाफ AISA का प्रतिरोध सभा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- छात्र संगठन आइसा से जुड़े दर्जनों कार्यकता समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रांगण में एकजुट होकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के डॉ० एवं मुजफ्फरपुर के पारु में दलित छात्रा के साथ जघन्य ने दुष्कर्म व हत्या के विरुद्ध कॉलेज गेट पर प्रतिरोध सभा कर दोषियों को अभिलंब गिरफ्तार कर स्पीड़ी ट्रायल चला कर फांसी के सजा देने और महिलाओं को कार्यस्थल व छात्राओं को शैक्षणिक संस्थाओं सुरक्षा की गारंटी करने की मांग सरकार से की है।

प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता कॉलेज इकाई सचिव संजीव कुमार तथा संचालन कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया। वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए आइसा नेता मो. फरमान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जघन्य दुष्कर्म एवं हत्या के दोषी को अभिलंब गिरफ्तार करते हुए यौन शौषण और हत्या के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर अभिलंब फांसी की सजा दे ताकि इस तरह के दुसाहस करने के लिए लोग सोच भी न सकें। जब देश के डॉक्टर भी सुरक्षित नहीं है तो बहन बेटियां कहां इलाज करवाने जायेगी। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है लेकिन कोई भी बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस नही कर रही है।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा की बिहार के भाजपा जेडीयू के सरकार में अपराधियों मनोबल सातमे आसमान में हैं। मुजफ्फरपुर के पारु में दलित लड़की के साथ दरिंदे दुष्कर्म के बाद भी उसके शरीर से खेला है जो सूबे की सरकार की सुशाशन दम तोड़ रहा हैं। दुष्कर्म के दोषी को अभिलंब गिरफ्तार करके हुए पीड़िता के परिजन को मुआवजा एवं सुरक्षा सरकार प्रदान करें। प्रतिरोध सभा में मौजूद जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार अनिल कुमार, संजीव कुमार, आइसा नेता गौतम कुमार, पंकज कुमार, नवनीत कुमार, कुणाल किशोर, संतोष कुमार, अनुज कुमार, शाहिस्ता प्रवीण, आलिया प्रवीण, जीनत प्रवीण इत्यादि दर्जनों छात्र मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

4 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

14 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

14 घंटे ago