Samastipur

समस्तीपुर पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी; कहा- शांभवी के साथ-साथ दो अन्य सेवक भी सेवा के लिए मिले हैं क्षेत्र को, मिलकर करेंगे विकास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में छह हजार किलोमीटर में सड़कों का निर्माण कराया जायेगा। इसके तहत सड़कों का उन्नयन और चौड़ीकरण का कार्य भी होगा। वे रविवार को जिला अतिथि गृह में प्रेसवार्ता में ये बातें कही। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सेतु योजना 2018 में बंद हो गया था, अब इसे नये सिरे मुख्य ग्रामीण सेतु योजना पार्ट-2 के नाम से शुरू किया जायेगा।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डेढ़ लाख किलोमीटर में सड़कें बनी है। दाे लाख से ऊपर पुल व पुलियों का निर्माण कराया गया है। समस्तीपुर में मुक्तापुर में रेलवे पर आरओबी व भोला टॉकिज गुमटी पर आरओबी का निर्माण होना है। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार का बजट डेढ़ हजार गुणा बढ़ा है। बिहार का बजट पहले जहां मात्र 22 हजार करोड़ था, वह अब बढ़कर 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर के शहरी क्षेत्र में अब भी बिजली को लेकर कुछ समस्या है। आज भी जेनरेटर चलते दिख रहा है। जल्द ही इस परेशानी को दूर कर लिया जायेगा। जिले में शीघ्र ही तीन विद्युत सब स्टेशन और एक पावर ग्रिड का निर्माण कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि वे समस्तीपुर की सांसद द्वारा ‘पढ़ेगा समस्तीपुर, बढ़ेगा समस्तीपुर’ अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि वे यहां की सांसद से आग्रह करेंगे कि वे अपने एक साल वेतन इस अभियान के लिये डोनेट करें। इस तरह उनसे अपने पांचों साल की सैलरी जनता के कल्याण पर खर्च करने का आग्रह करेंगे। आधी आबादी को शिक्षित करने की दिशा में उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर सुरक्षित से शांभवी चौधरी के जीतने के बाद जिले को सांसद के साथ-साथ दो और सेवक यहां की जनता को मिला है। सांसद के अलावा वे खुद और सांसद के पति सायन कुणाल यहां के जनता की सेवा में तत्पर हैं।

भोला टॉकीज गुमटी को लेकर क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

6 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

8 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

14 घंटे ago