Samastipur

छात्र संगठन AISA के बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक समस्तीपुर शहर के BRB कॉलेज में आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक शहर के बीआरबी कॉलेज में शुरू हुई। अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने की। संचालन राज्य सचिव सबीर कुमार ने किया। मुख्य अतिथि आइसा के राज्य प्रभारी सह भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय व राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत शामिल हुए। आइसा प्रभारी अभ्युदय ने कहा कि नई शिक्षा नीति देश में शिक्षा व्यवस्था को और कमजोर करेगी। जनतांत्रिक सरकार का पहला कर्तव्य है कि वह अपने नागरिकों को एक जैसी गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराये। इसलिए लाला राजपत राय ने कहा था कि सार्वभौमिक प्रचलित शिक्षा राज्य की ओर से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद का शिक्षा पर कम से कम 10 प्रतिशत खर्च सरकार द्वारा किया जाना चाहिए। देश में आम नागरिकों का अनुभव बतलाता है कि इन व्यवसायिक पाठ्यक्रमों से शिक्षित अधिकांश छात्र रोजगार तो हासिल नहीं कर सके लेकिन वे तार्किक, बौद्धिक व सांस्कृतिक विकास करने वाले दर्शन व भाषा जैसे विषयों से जरूर वंचित हो गये।

मौके पर लोकेश राज, अजय कुमार, मयंक कुमार, विकास कुमार, मनीषा कुमारी, प्रवीण कुमार, प्रिंस पासवान, नीरज कुमार, रौशन कुमार, पावेल कुमार, कौशिक कुमार, दीपक कुमार, फरमान, अभिषेक, द्राक्षा जबी, विकास यादव, प्रिंस राज, सोनू, नवीन, मो. फैज आदि मौजूद रहे. इससे पूर्व सत्र की शुरुआत करते हुए कोलकाता की डाॅ. मौमिता देवनाथ व मुजफ्फरपुर में हुए महिलाओं पर जघन्य अपराध साथ ही बंग्लादेश में हुए आंदोलन में मारे गये लोगों और फिलिस्तीन में हजारों लोग मारे गए उनकी याद में दो मिनट की श्रद्धांजलि दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago