समस्तीपुर/मोहनपुर :- विगत दो दिनों में गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि बुधवार को दोपहर थम गयी। हालांकि सुबह तक गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी थी, लेकिन 15 सेंटीमीटर की वृद्धि के बाद दोपहर में गांगा स्थिर हो गयी। इससे बाढ़ आने की आंशका से सहमे लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद कटाव निरोधी बंडाल पर दवाब पड़ने से रसलपुर में दमकी टोला के पास कटाव निरोधी बंडाल में मामूली सी दरार आ गयी है।
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दलसिंह सराय के सरारी (मोहनपुर) कैंप से मिली जानकारी अनुसार सोमवार शाम गंगा का जलस्तर 45.95 मीटर पर था, जो बुधवार की सुबह तक बढ़कर 46.10 मीटर पर पहुंच चुका था। किन्तु उसके बाद जलस्तर वहीं पर ठमक गया है। जो शाम तक वही था। यह जलस्तर खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…