Samastipur

खानपुर थानाध्यक्ष के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी रिशिता स्नेह ने संभाला पदभार, STF में भेजे गए निवर्तमान थानाध्यक्ष मो. फहीम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- एसपी विनय तिवारी के आदेश पर प्रशिक्षु डीएसपी रिशिता स्नेह ने रविवार को खानपुर थानाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान थानाध्यक्ष मो. फहीम से इन्होंने प्रभार लिया। वहीं निवर्तमान थानाध्यक्ष मो. फहीम को बिहार एसटीएफ पटना भेजा गया है।

वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षु डीएसपी रिशिता स्नेह ने पदभार ग्रहण करने बाद खानपुर थाना के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद थाने के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ उन्होंने बैठक की। पदभार संभालने के बाद उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, पुलिस और पब्लिक के संबंध को मजबूत करना, अपराध पर रोक लगाना, रात्रि गश्ती एवं बैंकों की नियमित गश्ती में तेजी लाने और पदाधिकारी के सहयोग से क्षेत्र में अमन चैन और शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम रखना मुख्य उद्देश्य है।

बता दें की रिशिता स्नेह पटना जिले के फतुहा की रहने वाली है। उन्होंने 66वीं बीपीएससी परीक्षा में 29वीं रैंक लाया था। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई शिवम इंटरनेशनल स्कूल फतुहा से की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई पटना वीमेंस काॅलेज से किया। इसके बाद वह बीपीएससी की तैयारी करते हुए 66वीं बीपीएससी परीक्षा में 29वीं रैंक लाकर डीएसपी बनीं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

17 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

22 घंटे ago