Samastipur

समस्तीपुर जिले के 1160 सरकारी विद्यालयों में 1773 योजनाएं पूर्ण, ग्रामीणों ने मरम्मति कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरकारी विद्यालयों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों में शौचालय मरम्मति, शौचालय निर्माण, पीने योग्य पानी की व्यवस्था किचन शेड, विद्युत मरम्मति और विद्यालयों के भवनों में वृहत मरम्मती तथा अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का कार्य किया जा रहा था जिसके अंतर्गत कुल 1160 विद्यालयों में 1773 योजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

जिसमें प्रखंड ताजपुर अंतर्गत 17 योजना, खानपुर अंतर्गत 24, मोहनपुर अंतर्गत 23 मोहनपुर अंतर्गत 41, मोहिउद्दीन नगर अंतर्गत 20, पूसा प्रखंड अंतर्गत 41, हसनपुर अंतर्गत 75, सिंघिया अंतर्गत 55, रोसड़ा अंतर्गत 72, समस्तीपुर अंतर्गत 48, शिवाजीनगर अंतर्गत 41, विद्यापति नगर में 68, पटोरी में 99, उजियारपुर में 100, कल्याणपुर में 94, विभूतिपुर में 89, वारिसनगर में 171, विधान में 112, दलसिंहसराय में 145, मोरवा में 242 एवं सरायरंजन में 213 इस प्रकार कुल 1773 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है। हालांकि दूसरी ओर कुछ अभिभावकों व ग्रामीणों ने मरम्मती कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। उनका आरोप है की अगर सही से जांच की जाए तो गुणवत्ता का पता चल सकेगा, आनन-फानन में कार्य को पूरा कर के सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

14 मिनट ago

मजा लेने गई है, एंजॉय कर लौट आएगी; पुलिस की भाषा पर बवाल मचा तो DGP ने दी कड़ी चेतावनी

बिहार पुलिस पर संवेदनहीन भाषा बोलने पर सियासी बवाल मचा तो पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय…

15 मिनट ago

NEET छात्रा के गांव पहुंची CBI टीम, माता-पिता से पूछताछ; कल हॉस्टल पहुंच कर की थी छानबीन

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल कारखाना गेट के पास सूटकेस में रखे विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के पास कारखाना गेट पर शनिवार को शराब के साथ तीन…

5 घंटे ago

कोचिंग सेंटर पर लोकल थाना रखेगी नजर, इन नियमों का पालन जरूरी; NEET छात्रा मौत के बाद शिकंजा टाइट

पटना में नीट छात्रा की मौत और कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत…

5 घंटे ago