समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिले के सरकारी विद्यालयों में भौतिक सुविधाओं की परीपूर्णता सुनिश्चित किए जाने के संदर्भ में बैठक की एवं संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में यह बताया गया कि सरकारी विद्यालयों में वृहत पैमाने पर निर्धारित मानक के अनुरूप भौतिक सुविधाओं को विकसित किए जाने की योजना है, जिसके लिए बड़ी संख्या में असैनिक कार्य की योजनाओं को क्रियान्वित किया जाना है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लंबे समय से इस पर काम कर रहा है, जिला अधिकारी ने स्वयं विद्यालयों में किए जाने वाले बुनियादी ढांचे के उन्नयन के कार्यों की प्राथमिकता तय करने के लिए कई बैठकों की अध्यक्षता की है।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने हाल ही में प्रखंड शिक्षा अधिकारीयों और प्रखंड विकास अधिकारीयों के माध्यम से विद्यालयों में कराए जाने वाले कार्यों की सूची का सत्यापन भी कराया है, ताकि कार्यों का दोहराव न हो। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य उदेश्य विद्यालयों में भौतिक सुविधाओं की परिपूर्णता हेतु कराए गए सर्वेक्षण के उपरांत प्राथमिकता निर्धारित कर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है।
बैठक में विभिन्न अधिकारीयों के साथ चर्चा के बाद जिला अधिकारी ने निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्य की प्राथमिकता तय की; शौचालय की मरम्मती, शौचालय की सुविधा, पेयजल की सुविधा, रसोई घर का निर्माण, विद्युतीकरण, बेंच-डेस्क की सुविधा एवं वृहत्त मरम्मति का कार्य। इन सात प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एक बार कार्य शुरू हो जाने के बाद बीच में कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारीयों को अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्य पर नियमित निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता समेत सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…