Samastipur

गो’ली मारकर हत्या मामले के आरोपी के घर दलसिंहसराय पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकनाथपुर बेलबन्ना में शनिवार को थाने के एसआई राज किशोर राम ने थाना कांड संख्या 490/23 में जमीनी विवाद में हुए गोली मारकर हत्या मामले में न्यायलय के आदेश पर फ़रार अभियुक्त सीताराम झा, अविनाश झा, रजनीश झा, मोहन पासवन के घर पर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में गोविन्द राय की गोली मार कर हत्या के मामले में केश दर्ज की गई थी। बताया जा रहा है की जमीन विवाद दोनों के बीच चल रहा था और नामजद अभियुक्त के द्वारा सोये अवस्था में गोलीमारकर हत्या कर दिया गया जिस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा एफ आई आर दर्ज कराई गई थी।

गिरफ्तारी करने के लिए वारंट जारी होने के बाद लगातार पुलिस द्वारा दबिश बनाई जा रही थी, उसके बावजूद भी आज तक पुलिस की पकड़ से आरोपित बाहर है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहुंचकर दरवाजे पर इश्तेहार आरोपित के परिजनों के समक्ष चिपकाया बताया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

2 घंटे ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

14 घंटे ago