Samastipur

मिस यूनिवर्स इंडिया में सेलेक्ट बिहार की बेटी, काजल रानी ने CM नीतीश से की शिष्टाचार मुलाकात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में बिहार की बेटी काजल रानी ने शिष्टाचार मुलाकात की। काजल मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिये चयनित हुई हैं। पटना में आयोजित मिस यूनिवर्स बिहार प्रतियोगिता में काजल रानी मिस यूनिवर्स बिहार चुनी गयीं। अब दिल्ली में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में वह बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मुख्यमंत्री ने काजल को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद संजय कुमार झा, विधान पार्षद संजय गांधी, मिस यूनिवर्स बिहार संस्था की निदेशक नीतू कुमारी एवं पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

आपको बता दें इससे पहले सुष्मिता सेन और लारा दत्ता भी मिस यूनिवर्स इंडिया का टाइटल जीतकर कर मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। पहली बार बिहार मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए ऑफिशियल स्टेट ऑडिशन की मेजबानी कर रहा है। पटना के निफ्ट कैंपस में हुए ऑडिशन राउंड में काजल रानी के सिर जीत का ताज सजा। अब वो भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए आगे की प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जहां हर राज्य की सुंदरी मौजूद रहेंगी।

मिस यूनिवर्स इंडिया में हर राज्य से सुंदरी जाती हैं और इनके बीच मिस वर्ल्ड का मुकाबला होता है। सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था, तो वहीं साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं। मिस यूनिवर्स इंडिया का टाइटल जीतने के बाद टाइटल होल्डर मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में शामिल होते हैं। जहां तमाम देशों की सुंदरियों के बीच कॉम्पीटिशन होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

1 घंटा ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

1 घंटा ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

2 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

2 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

3 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

6 घंटे ago