समस्तीपुर/उजियारपुर :- बुधवार को उजियारपुर प्रखंड स्थित कमला गेट के निकट मैदान में संगठन जिला महासचिव राम ईश्वर साह की अध्यक्षता में जन सुराज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रखंड समिति की औपचारिक घोषणा की गई। इस बैठक में सर्व सहमति से भगवानपुर देसुआ के मुखिया मनोज दास को प्रखंड अध्यक्ष, राजीव कुमार पांडे को प्रखंड संगठन महासचिव, देवेंद्र राय को किसान अध्यक्ष, सुभंश कुमार ठाकुर को युवा अध्यक्ष, सुशीला ठाकुर को महिला अध्यक्ष मनोनित किया गया।
इसके अलावा प्रखंड में आठ उपाध्यक्ष और पांच सदस्यीय प्रखंड अभियान समिति का गठन भी किया गया। जिसका अध्यक्ष राजद के पूर्व नेता दिनेश मालाकार को मनोनित किया गया। बैठक में जन सुराज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी यथा ज़िला महिला अध्यक्ष रिंकी कुमारी, ज़िला युवा अध्यक्ष प्रभात प्रसुन, अभियान समिति के जिला संयोजक निरंजन ठाकुर, अनुमंडल अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, पूर्व युवा अध्यक्ष एवं मुखिया संघ अध्यक्ष अजय कुमार, समस्तीपुर नगर निगम के उप महापौर राम बालक पासवान, प्रेमनाथ महतो और विजय वात्सायन समेत ज़िले के कई जनसुराजी मौजूद थे।
इस अवसर पर उपमहापौर श्री पासवान ने बताया कि प्रशांत किशोर द्वारा 2 अक्टूबर 2022 को शुरू किया गया जन सुराज अभियान आने वाले 2 अक्टूबर को राजनीतिक पार्टी का रूप लेने जा रहा है। अगामी चुनाव में बड़ी सफलता केलिए आम आदमी को स्थानीय मुद्दों और अपने बच्चों के भविष्य निर्माण केलिए मतदान करने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…