Samastipur

स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारी को लेकर DM और SP ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- स्वतंत्रता दिवस की तैयारी समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। इस दिशा में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में वरीय पदाधिकारीयों एवं वरीय पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में नजारत उप समाहर्ता द्वारा बताया गया कि निमंत्रण पत्र संबंधित सारे कार्य पूरे कर लिए गए हैं एवं प्रशस्ति पत्र की सूची का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में शिक्षा विभाग के द्वारा बताया गया कि प्रभात फेरी से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है एवं इस चीज का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि प्रभात फेरी के दौरान बच्चों को किसी तरह की समस्या नहीं आएगी, इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन भी आयोजित किया जा रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

इसी प्रकार पुलिस उपाधीक्षक (लाइन) ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए नियमित रूप से रिहर्सल की जा रही है। वहीं भवन निर्माण विभाग ने बताया कि बैरिकेडिंग से संबंधित कार्य 14 तारीख की शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि टेंट वाटरप्रूफ हों तथा मैदान में जलभराव न हो।

इसके अलावा उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए सिफारिशें भेजते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि नामों के साथ उचित कारण भी दिए जाएं ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसी प्रकार जिला अधिकारी ने आयुष्मान कार्ड के लिए एक श्रेणी के बजाय विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार देने का सुझाव दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कम से कम एक-दो दिन पहले ध्वजारोहण का अभ्यास कर लें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ध्वजारोहण के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा हो।

इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि परेड क्षेत्र के आसपास एम्बुलेंस के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार तुरंत उपलब्ध कराया जा सक। बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के अलावा अपर समाहर्ता (पीजीआरओ), अपर समाहर्ता (आपदा), अनुमंडल पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

3 घंटे ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

7 घंटे ago