समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र का मऊ गांव एक बार फिर से गोलियों की तरतराहट से दहल उठा। जहां वार्ड संख्या-9 स्थित एक सुनसान बांसबाड़ी में बीती रात कतिपय बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति पहले चाकू से हमला किया फिर गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायतके वार्ड संख्या- 7 निवासी स्व. झिंगुर पासवान के पुत्र शोभित पासवान (56 वर्ष) के रुप में हुई है। जिसकी चिंताजनक स्थिति होने के कारण स्वजन बेगूसराय स्थित अस्पताल ईलाज हेतु ले गए हैं।
बताया जाता है कि शोभित पासवान मऊ बाजार से चाय – नाश्ता करके लौट रहे थे। मऊ गांव के वार्ड संख्या-9 स्थित एक सुनसान बांसबाड़ी के पास कतिपय बदमाशों ने पहले चाकू से हमला किया फिर एक गोली सीने पर मारकर फरार हो गए। घटना की सुचना मिलते ही ग्रामीण व स्वजनों ने जख्मी हो मऊ बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार हेतु ले गए जहां से उसकी चिंताजनक स्थिति देखते हुए स्वजन बेगूसराय ले गए हैं। एसएचओ फिरोज आलम ने बताया कि घटना की सुचना मिली है। घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले हैं। बताते चलें कि मऊ गांव में अक्सर गोली कांड होती रहीं हैं। जिसमें कई लोगों के हत्या हो चुकीं हैं।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…