Samastipur

समस्तीपुर के तीन हेडमास्टरों पर मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता बरतने को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के तीन सरकारी प्रारंभिक स्कूलों के हेडमास्टरों पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। तीनों हेडमास्टरों पर मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता का आरोप है। मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ सुमित कुमार सौरभ ने डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम से तीनों हेडमास्टरों पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने की अनुशंसा कर दी है।

डीपीओ, मध्याह्न भोजन योजना ने बताया कि विभूतिपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकाही में मध्याह्न भोजन योजना पंजी व अन्य अभिलेखों की समीक्षा में कई तरह की अनियमितता पायी गई। पिछले 20 जून 2024 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकाही में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन नहीं किया गया था। फिर भी हेडमास्टर ने मध्याह्न भोजन योजना पंजी में छात्रों को लाभान्वित दिखा दिया था।

मध्याह्न भोजन योजना पंजी पर हेडमास्टर ने व्हाइटनर का प्रयोग किया था। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि हेडमास्टर के स्तर से मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता की जाती है। मध्याह्न भोजन योजना पंजी में विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव का हस्ताक्षर नहीं पाया गया। यह पंजी विधिवत संधारित नहीं किया जाता है। ई-शिक्षा कोष से प्राप्त शिकायत के बाद उक्त हेडमास्टर से जवाब-तलब करते हुए उन्हें डीपीओ, मध्याह्न भोजन योजना कार्यालय में उपस्थित होकर अपने साथ सभी संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया था।

डीपीओ के अनुसार इसी तरह, सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरपुर बरहेत्ता के प्रभारी हेडमास्टर तथा पटोरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, समता बाल सिरदिलपुर के हेडमास्टर के खिलाफ ई- शिक्षा कोष से मिली शिकायत पर उक्त दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दोनों स्कूलों में अनियमिता पायी गई। इसके बाद दोनों हेडमास्टरों से जवाब-तलब किया गया। जिसका जवाब दोनों ने नहीं दिया। उनके इस कृत्य को वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना, लापरवाही व मनमानी माना गया। अंत में दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करनी पड़ी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

4 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

5 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

5 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

5 घंटे ago