Samastipur

सावन को लेकर रेलवे द्वारा सरायगढ़, रक्सौल व जयनगर से चलायी जाएगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- सावन में सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रही है। यह ट्रेन सरायगढ़ से सहरसा होते हुए देवघर जायेगी। जबकि इसके अलावा रक्सौल से देवघर और जयनगर से आसनसोल के बीच भी ट्रेन परिचालन की जायेगी। सरायगढ़ देवघर एक्सप्रेस 055 73/74 संख्या के साथ रवाना होगी। सरायगढ़ से यह ट्रेन 3.05 में खुलेगी। देवघर 11:30 में पहुंचेगी। 11:45 में देवघर से खुलकर 22.15 में सरायगढ़ पहुंचेगी। 21 जुलाई से यह ट्रेन रवाना होगी, इसमें सामान्य डब्बे रहेंगे।

इसी तरह रक्सौल देवघर एक्सप्रेस ट्रेन रविवार, मंगलवार व गुरुवार को रवाना होगी। रक्सौल से 5.15 सुबह में खुलेगी समस्तीपुर 9.50 पहुंचेगी। देवघर 16:45 में ट्रेन पहुंचेगी। 17:45 में यह रवाना होगी। यह रात में 2:40 में समस्तीपुर जंक्शन आयेगी। इसी तरह जयनगर आसनसोल एक्सप्रेस 05597/98 संख्या के साथ रवाना होगी। गुरुवार शुक्रवार और रविवार यह ट्रेन चलेगी। जयनगर से 22:00 बजे खुलेगी और आसनसोल 11:30 में पहुंचेगी। समस्तीपुर यह ट्रेन रात में 12:45 बजे आयेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

2 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

11 घंटे ago