Bihar

बिहार की चार और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी; बीजेपी दो, जेडीयू और हम एक-एक लड़ेगी

रुपौली विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद बिहार में पार्टियां चार और सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। ये सीटें चार विधायकों के लोकसभा चुनाव जीतने से खाली हुई थीं, जिनमें तरारी, रामगढ़, जहानाबाद और इमामगंज विधानसभा शामिल है। इन पर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बीजेपी इनमें से दो सीटों, रामगढ़ और तरारी पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, जहानाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू और इमामगंज में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की हम अपने-अपने प्रत्याशी उतारेगी। इन चारों सीटों पर एनडीए का सीधा मुकाबला महागठबंधन से होने के आसार हैं। इसे अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।

पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की। बैठक में पार्टी नेताओं ने शाहाबाद क्षेत्र की दो सीटों रामगढ़ और तरारी विधानसभा पर विचार-विमर्श किया। 2020 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीट पर भाजपा चुनाव लड़ी थी लेकिन पार्टी प्रत्याशियों की हार हुई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक एनडीए में विधानसभा उपचुनाव के लिए जिताऊ प्रत्याशी की तलाश तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए पार्टी के दो-दो मंत्रियों के साथ ही प्रदेश संगठन के दो -दो महामंत्रियों को दायित्व दिया है। 18 जुलाई को विधानसभा उपचुनाव को लेकर अहम बैठक होने वाली है। इसमें पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने का कार्यक्रम था, मगर स्वास्थ्य कारणों से उनका दौरा स्थगित हो गया है। अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान या सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी में से किसी एक के पटना आने की संभावना है।

विधायकों के इस्तीफे से खाली हुईं चार सीटें

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार विधानसभा के चार विधायक जीतकर संसद पहुंचे। तरारी (भोजपुर) से विधायक रहे सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद आरा लोकसभा सीट से जीते, तो रामगढ़ (बक्सर) से विधायक रहे आरजेडी के सुधाकर सिंह बक्सर लोकसभा जीते। इसी तरह जहानाबाद से आरजेडी के विधायक यहीं से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए। इमामगंज से विधायक रहे हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी भी गया से लोकसभा चुनाव जीते थे। इन चारों ने सांसद बनने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अब इन सीटों पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

43 मिनट ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

3 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

3 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

4 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

14 घंटे ago