Samastipur

ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस समस्तीपुर मंडल ने PCME को विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में PCME के आने पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस, समस्तीपुर मंडल के मंडल मंत्री अभिनंदन कुमार की अगुआई में ECRMC, कारखाना स्टोर की टीम ने PCME को बुके देकर सम्मानपूर्वक उनका स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस, कारखाना स्टोर शाखा के शाखा सचिव अरविंद कुमार ने PCME को यांत्रिक कारखाना के कुछ प्रमुख मुद्दों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा।

इस ज्ञापन के माध्यम से यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर और कारखाना कर्मियों की कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं से PCME को अवगत कराया गया। जिन मुद्दों से उनको अवगत कराया गया उनमें कुछ प्रमुख मुद्दे इस प्रकार थे :

  • यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में वैगन निर्माण का अधितकर कार्य आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराया जा रहा है, उसे आउटसोर्सिंग के माध्यम से न करवाकर अपने कारखाना कर्मियों से करवाई जाए ताकि कारखाना साथियों के पास हमेशा कार्य की उपलब्धता बनी रहे और वैगन उत्पादन सुचारू रूप से हो सके।
  • यांत्रिक कारखाना के सभी वर्कचार्ज पदों को स्थायी करने एवं वेल्डर के कार्यों की समीक्षा कर वेल्डर के पद में बढ़ोतरी की मांग भी रखी गई।
  • विगत 13-14 माह से कारखाना कर्मियों को इंसेंटिव नहीं मिल रहा है इस बात से भी PCME को भी अवगत कराया गया। बताया गया है कि यह उनके संज्ञान में बिल्कुल नहीं था।

इस मुलाकात में सबसे अहम बात यह रही कि PCME ने कारखाना और कारखाना कर्मियों के मुद्दों का उसी क्षण संज्ञान लिया और उसपर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इंसेंटिव क्यों नहीं बन रहा है इस बात को वो प्रमुखता से देखेंगे और साथ ही उन्होंने कारखाना के वर्कचार्ज पदों को स्थायी करने की बात पर कहा कि ये बात उनके नजर में है और उस पर विचार करने का आश्वासन दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

6 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

7 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago