Samastipur

BREAKING: समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर ह’त्या के बाद बांसबारी में श’व फेंक फरार हुए बदमाश, घटनास्थल पर हथियार भी बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव में एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक के शव को बंसवारी में फेंक कर सभी बदमाश फरार हो गए। शव के पास ही देसी कट्टा और हथियार भी बरामद किए गए हैं। मृतक की पहचान आतापुर गांव के प्रदीप कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार के रूप में की गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव वाले स्थल को बेरिकेटिंग कर दिया गया है। वहीं एफएसएल की टीम को भी सूचित किया गया है। युवक की हत्या किस कारण हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं हत्या की सूचना पर घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई है। खबर लिखे जाने तक मृतक का शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

27 सेकंड ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

4 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

6 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

20 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

23 घंटे ago