समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिउरा पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार चौधरी के छोटे भाई अमोध कुमार चौधरी का शव उनके घर के पास मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गया। घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर देखने वालों की भारी भीड़ लग गई। शव को बारीकी से देखा गया तो शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले है। जिससे परिजनों ने हत्या कर शव को फेंक देने का आरोप लगा रहे हैं।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई । सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र आमोद कुमार चौधरी के रूप में हुई है। इधर पुलिस ने सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिंक टीम को भी बुलाया है।
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…