समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महथी उत्तर पंचायत के बूढ़ी गंडक के मोहनपुर बांध किनारे स्थित गाछी में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना के महथी उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-13 मोहनपुर निवासी परमेश्वर महतो के 22 वर्षीय पुत्र संजय कुमार महतो के रूप में की गई है। वह पेंटर का काम करता था।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह में टहलने के लिए निकले लोगों की नजर आम के पेड़ से लटकी लाश पर पड़ी। उसके बाद गांव के लोगों में सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। करीब दो घंटे के बाद रोसड़ा एसडीपीओ और इंस्पेक्टर घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एवं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही लोगों को शीघ्र ही खुलासा करने का आश्वासन दिया।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…