Samastipur

समस्तीपुर के DM ने बंदोबस्त कार्यालय के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में बंदोबस्त कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम के विषय में बंदोबस्त पदाधिकारी से पृच्छा की गई एवं निर्देश दिया गया की विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम सरकार के महत्वपूर्ण फ्लैगशिप कार्यक्रम में से है, अतः इस कार्य में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए।

जिलाधिकारी द्वारा बंदोबस्त पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर सभी अंचलाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करायें साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों का भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवायें।

इस कार्यक्रम का विस्तृत रूप से प्रचार प्रसार करें जिससे आम जनमानस में किसी प्रकार की भ्रांति ना रहे और यह कार्यक्रम तेजी से संपन्न किया जा सके। बैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी, सहायक बंदोबस्त अधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व एवं बंदोबस्त कार्यालय के अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

46 मिनट ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

3 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

12 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

17 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

22 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

23 घंटे ago