Samastipur

विद्यापतिनगर में होम गार्ड जवान से बाईक सवार ब’दमाशों ने हथियार के बल पर बाइक और 10 हजार नगद रूपये लू’टे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापतिनगर- दलसिंहसराय मुख्य पथ पर मिर्जापुर पुलिस चेक पोस्ट के समीप शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे दलसिंहसराय थाना से अपनी ड्यूटी कर घर लौट रहे एक गृह रक्षक जवान की कतिपय बाईक सवार बदमाशों ने ग्लैमर बाईक, मोबाइल फोन और दस हजार रूपए नकद राशि लूट कर फरार हो गया। पीड़ित गृह रक्षक जवान की सुचना पर पहुंचीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के मिर्जापुर गांव निवासी उमाशंकर सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह निकटवर्ती दलसिंहसराय थाना में लिक्विड टास्क फोर्स (मध निषेध) में बतौर गृह रक्षक जवान संख्या – 321844 तैनात थे। शुक्रवार की देर रात करीब ग्यारह बजे राकेश अपनी ड्यूटी समाप्त होने पर ग्लैमर बाईक से घर लौट रहे थे।

तभी अचानक विद्यापतिनगर – दलसिंहसराय मुख्य पथ पर मिर्जापुर पुलिस चेक पोस्ट से चंद कदम की दूरी पर पहले से घात लगाएं एक स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों में से एक ने पहले तेज धार वाले हसुली से हाथ पर वार कर जख्मी कर दिया। फिर बदमाशों ने हथियार के बल पर ग्लैमर बाईक, मोबाइल व दस हजार रूपए नगदी लूट कर दलसिंहसराय को ओर भाग निकले। पीड़ित गृह रक्षक जवान की सुचना पर पहुंचीं डायल 112 पुलिस टीम व स्थानीय थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जवान ने इस बाबत थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

1 घंटा ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

2 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

2 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

2 घंटे ago