Samastipur

लॉ एंड ऑर्डर पर विपक्ष का आक्रोश मार्च, समस्तीपुर की सड़कों पर उतरे कांग्रेस, राजद, वाम दल और VIP…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार में बढ़ते अपराध, भ्र्ष्टाचार और महंगाई के ख़िलाफ़ शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर जिला मुख्यालय में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। समस्तीपुर में भी महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ताओ ने प्रतिरोध मार्च निकालकर समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे महागठबंधन के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीपीआईएम विधायक ने कहा कि सुशासन की सरकार में कानून वयवस्था बिल्कुल ख़त्म हो चुकी है।

बिहार के अंदर हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। बलात्कारी को सज़ा देने के बजाय उसे प्रोत्साहित किया जाता है। वीआईपी पार्टी सुप्रीमों मुकेश सहनी के पिता की घर मे घुसकर हत्या कर दी गई। ऊर्जा विभाग के सीएमडी संजीव हंस उनके उपर बलात्कार का केस चल रहा था। एसपी ने केस ट्रू किया, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने कार्रवाई के बदले पीएचईडी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दे दिया। इस सरकार से अपराध नही रुकेगा। हमलोग आज चेतावनी देने आए है। इस सवाल को सदन के अंदर भी पुरजोर तरीके से उठाएंगे।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि बिहार में जो आपराधिक घटनाएं हो रही है। कानून व्यवस्था बद से बदत्तर हो चुकी है। इसी के विरुद्ध इंडिया गठबंधन के घटक दल के लोग सम्पूर्ण बिहार में एक दिवसीय प्रदर्शन कर चेतवानी दे रहे है। अगर कानून व्यवस्था नही सुधरी तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago