Samastipur

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में एचपीसीएल ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी 10 ईसीजी मशीन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- कॉपरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत एचपीसीएल द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दस ईसीजी मशीन दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को डीएम योगेंद्र सिंह की उपस्थिति में एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी को दस ईसीजी मशीन उपलब्ध कराया गया। जिसके बाद संबंधित प्रखंडों से आए अस्पताल प्रतिनिधियों को ईसीजी मशीन उपलब्ध कराया गया।

एचपीसीएल के द्वारा उपलब्ध कराया गया ईसीजी मशीन 12 चैनल वाला है। मौके पर जिला गुणवत्ता यकीन डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। सीएस ने बताया कि सीएसआर के तहत दिए गए दस ईसीजी मशीन को दस अस्पतालों को दिया गया है। इसमें अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय, पटोरी, रोसड़ा एवं पूसा के अलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर, बिथान, हसनपुर, खानपुर, मोहिउद्दीन नगर एवं सरायरंजन को दिया गया है। इससे उक्त अस्पतालों में आने वाले हृदय रोगियों को इलाज में सहायता मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

3 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

13 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

14 घंटे ago