Samastipur

समस्तीपुर जिले के सभी क्षेत्रों में एक साथ धान रोपनी शुरू होने के बाद मजदूरों की हो रही किल्लत, किसान परेशान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में धान की रोपनी करने में किसान तेजी दिखा रहे हैं। हालांकि एक साथ पूरे जिले में रोपनी शुरू होने से किसानों को कम संख्या में रोपनी के लिए मजदूर मिल रहे हैं। मजदूरों की एकाएक मांग बढ़ने से किसानों को मजदूर ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरी समस्या के चलते कई किसान अपने पारिवार के सदस्यों के साथ रोपाई में जुटे हुए हैं। कोई ठेका में तो कोई अधिक मजदूरी देकर धान की रोपाई करने विवश है। किसानों ने बताया कि कृषि कार्य में तमाम तरह के कृषि उपकरण आने के बाद भी कई ऐसे कार्य हैं, जो बिना मजदूर के संभव नहीं है।

धान की नर्सरी से बीज उखाड़ने से लेकर रोपाई के लिए मजदूरों की आवश्यकता पड़ती ही है। इसलिए कृषि कार्य में मजदूरों की उपयोगिता बनी हुई है। अगर समय पर मजदूर न मिले तो किसानी पिछड़ जाती है। उत्पादन पर भी असर पड़ता है। किसानों ने बताया कि 15 मजदूर खोजने पर किसी तरह से आठ दस मजदूर मिल रहे हें। उनका कहना है कि मजदूर तो ठेका लेकर रोपनी कर रहे हैं।

रोपनी के लिए मजदूरी कह्वा पर तय कर रहे हैं। एक मजदूर एक दिन रोपनी करने के लिए चार से पांच सौ रुपये की मांग कर रहा है। आद्र्रा नक्षत्र में इस बार किसान 33.13 धान की रोपनी कर चुके हैं। कृषि विभाग जिले में इस बार 89 हजार हेक्टेयर में धान के आच्छादन का लक्ष्य तय किया है। 30 जून के दोपहर मानसून की बारिश शुरू हुई थी। पहली जुलाई से किसानों ने रोपनी शुरू की। कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले के किसान अब तक 32752.74 हेक्टेयर धान की रोपनी कर चुके हैं।

2023 की आद्र्रा नक्षत्र की रोपनी से 19 अधिक है। रोपनी की जारी रिपोर्ट के अनुसार मोरवा में 1575.6 हेक्टेयर, सिंघीया में 789.75 हेक्टेयर, बिथान में 1775.67 हेक्टेयर, रोसडा में 1167.43 हेक्टेयर, पूसा में 727.76 हेक्टेयर, समस्तीपुर में 1578.65 हेक्टेयर, ताजपुर में 1989.79 हेक्टेयर, हसनपुर में 2998.75 हेक्टेयर, शिवाजीनगर में 1545.37 हेक्टेयर, विद्यापति में 1589.78 हेक्टेयर धान की रोपनी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago