समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे के करीब हुई गोली बारी की घटना में एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया है। जख्मी युवक की पहचान नागरगामा गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी विनोद झा के पुत्र विश्वनाथ कुमार झा उर्फ सानू झा के रूप में की गई है। सानू झा के बाएं पैर में तीन गोली लगी है। जख्मी सानू को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकत्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।
बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों से दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की देर शाम दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद दोनो गुट अपने अपने घर लौट गए। फिर एक रात करीब 9 बजे दोनों गुटों के बीच एक बार फिर रेलवे स्टेशन परिसर में मारपीट शुरू हो गई।
इस दौरान एक गुट की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। जिसमें दूसरे गुट के सानू झा को तीन गोली पैर में जा लगी। जिसके बाद सभी भाग खड़े हुए। आनन-फानन में जख्मी शानू को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना की सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए थे। इस संबध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना रेलवे परिसर के घटित हुई है मामला रेल पुलिस के अंदर आती है। रेलवे पुलिस की सहयोग के लिए हमारी टीम मौजूद है।
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…