Samastipur

19 जुलाई से बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा, पेपर लीक रोकने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, DM-SP ने दिये निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था जिसके बाद फिर से इस परीक्षा का आयोजन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) करने जा रहा है। 19 से 22 जुलाई तक तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में डीएम योगेंद्र सिंह द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। समस्तीपुर जिले में यह परीक्षा 19, 20 और 21 जुलाई को 12:00 मध्यान्ह से 2:30 अपराह्न तक आयोजित की जाएगी।

19 जुलाई को 14 परीक्षा केन्द्रों पर जबकि 20 एवं 21 जुलाई को 13-13 परीक्षा केंद्रो पर यह परीक्षा संचालित होगी। जिलाधिकारी के द्वारा ब्रीफिंग के दौरान यह निर्देश दिया गया कि यह पुनर्परीक्षा है, अतः इस पर विशेष सतर्कता अपेक्षित है। सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच जाएंगे एवं अपने निर्धारित कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगेे।

परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय 10:00 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होगी एवं परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर 7 जोनल दंडाधिकारियों एवं उनके साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रो पर स्टेटिक दंडाधिकारी -सह- प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इस परीक्षा में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, गेजेट्स, स्मार्ट या नॉर्मल वॉच, मोबाइल फोन या अन्य ब्लूटूथ डिवाइस लेकर जाना पूर्णत वर्जित है। प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी अपने पास किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या मोबाइल नहीं रखेंगे। परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ नियंत्रण एवं यातायात नियंत्रण को लेकर यातायात पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिया गया।

बैठक में डीएम योगेंद्र और एसपी विनय तिवारी के अलावे अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा केंद्राधीक्षक समाहरणालय सभागार में जबकि क्षेत्रीय पदाधिकारी में संबंधित अनुमंडल प्रखंड एवं अंचलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

हाई सिक्योरिटी में आएंगे प्रश्न पत्र :

बताया गया है कि जो भी प्रश्न पत्र का सेट प्रिंटर से चलेगा वो सीधे जिले में जाकर ही खुलेगा। इसे जिले तक ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाया गया है। प्रश्न पत्र की पैकिंग को ओपन करना अब संभव नहीं है। जिस शील्ड बक्सों में प्रश्न पत्र रखे जायेंगे उसे स्ट्रेपिंग के साथ सिक्योरिटी फिचर्स लगे रहेंगे। 400 सेंटर पर दस हजार से ज्यादा कैमरे लगे रहेंगे।सभी कैमरे सीधे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बीपीएससी से जुड़े रहेंगे। कहीं पर किसी प्रकार की गड़बड़ी दिखती है तो सीधे केंद्राधीक्षक को सूचित किया जाएगा।

यदि किसी के अंगूठे का निशान बायोमेट्रिक में मैच नहीं किया तो उसकी अलग से जांच की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगे रहेंगे। प्रश्न पत्र सीधे सेंटर अधीक्षक की मौजूदगी में छात्रों के बीच खोले जायेंगे। बीपीएससी ने प्रश्न पत्र की प्रिंटिंग ,ट्रांसपोर्टिंग से लेकर वितरण तक में नई व्यवस्था लागू किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

8 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

8 घंटे ago