समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में दंपति के नाम का अलग-अलग फेसबुक बनाकर अश्लील फोटो व ऑडिया वीडियो डालकर वायरल किया जा रहा है। इस मामले में पीड़ित ने समस्तीपुर साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि उनके एवं उनकी पत्नी के नाम से अलग-अलग फेसबुक एकाउंट बनाया है। जिसमें उनकी पत्नी का एडिट कर अश्लील फोटो एवं वीडियो में एडिट कर वायरल कर रहा है।
इसके साथ ही गांव में कई व्हाटसएप ग्रुप बनाकर भी उसमें ऑडियो और वीडियो डाला जा रहा है। जांच के क्रम में आरोपी युवक लखीसराय से उक्त फेसबुक का संचालन किया जा रहा है। जिसके द्वारा व्हाटसएप ग्रुप में भी अश्लील ऑडियो वीडियो डाला जाता है। साइबर थाना ने मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरु कर दी है। बता दें कि इससे पूर्व भी रोसड़ा थाना क्षेत्र में कई ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी फेसबुक बनाकर अश्लील फोटो डाला जाता है। पीड़ित के द्वारा साइबर थाना में मामला भी दर्ज किया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…
समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…