Bihar

बिहार के लाल ने ब्रिटेन में गाड़ा झंडा, सांसद बन लोगों को चौंकाया, इस विभाग में कर रहे थे नौकरी

ब्रिटेन के आम चुनाव (UK General Election 2024) में इस बार लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसी के साथ भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 14 साल बाद सत्ता से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

लेबर पार्टी की जीत के बीच एक नाम भी तेजी से भारत के अंदर चर्चाओं में आया है, और वो नाम है कनिष्क नारायण का, जिन्होंने वेल्स से चुनाव जीतकर सांसद पद हासिल किया है। जो कि बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं।

मुजफ्फरपुर में जीत का जश्न

ब्रिटेन के आम चुनाव में वेल्स से लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज करने वाले भारतीय मूल के उम्मीदवार कनिष्क नारायण की जड़ें बिहार के मुजफ्फरपुर से जुड़ी हैं। कनिष्क के चाचा जयंत कुमार, जो एसकेजे लॉ कॉलेज के निदेशक भी हैं, उन्होंने कहा कि उनके भतीजे ने ना सिर्फ मुजफ्फरपुर, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जयंत कुमार ने कहा, “कनिष्क मेरे छोटे भाई का बेटा है। उसने चुनाव में भाग लेने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। वह हमेशा से राजनीति में रहा है।”

चुनाव के लिए छोड़ी ब्रिटिश सिविल सर्विस

कनिष्क (33) का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ है। उन्होंने तीसरी क्लास तक पढ़ाई भी यहीं की। वह पहले ब्रिटिश सिविल सेवा में था। चुनाव की घोषणा के बाद उसने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और राजनीति में आ गया। करीब दो महीने पहले कनिष्क भी अपने परिवार के साथ एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए भारत आया था।

इस बीच सांसद बनने के बाद दामुचक के संधो अपार्टमेंट में कनिष्क के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर जश्न शुरू हो गया। नारायण के चाचा जयंत कुमार ने कहा, “हमारे पास दोस्तों और परिवार के लोगों की ओर से बधाई संदेश और फोन आ रहे हैं। कनिष्क एक गौरवान्वित बिहारी और सबसे पहले एक भारतीय है।”

माता-पिता ने की वकालत

वैशाली जिले के सौंधो से मूल रूप से आने वाले कनिष्क के दादा-दादी कृष्ण कुमार और वीणा देवी कई साल पहले मुजफ्फरपुर में आकर बस गए थे। कृष्ण कुमार मुजफ्फरपुर जिला बोर्ड के अध्यक्ष और एसकेजे लॉ कॉलेज के संस्थापक थे। कनिष्क के पिता संतोष कुमार और मां चेतना सिन्हा एसकेजे लॉ कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली चले गए।

ईटन ऑक्सफोर्ड से की पढ़ाई

कनिष्क ने कुछ समय के लिए दिल्ली के साकेत में एपीजे स्कूल में पढ़ाई की। जब वह 12 साल के थे, तब कनिष्क अपने माता-पिता के साथ ब्रिटेन चले गए। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा प्रसिद्ध ईटन ऑक्सफोर्ड से की, यह वही कॉलेज है, जहां से भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

5 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

47 मिनट ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

60 मिनट ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

1 घंटा ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

2 घंटे ago