{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":1052595,"total_draw_actions":3,"layers_used":2,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1,"square_fit":1,"draw":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
समस्तीपुर/पूसा :- स्थानीय थाना क्षेत्र के पूसा-ताजपुर मुख्य मार्ग पर पातेपुर गांव वार्ड संख्या-5 से गुजरने वाली सड़क के सहनी टोला के समीप मोटरसाइकिल व टोटो में गुरुवार को टक्कर हो गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर दो विद्यार्थी सवार थे। वे गढ़िया की ओर से ताजपुर की ओर जा रहे थे। वहींं, विपरीत दिशा से आ रहे टोटो से टक्कर हो गयी।
लोगों के सहयोग से एक निजी क्लीनिक में दोनों मोटरसाइकिल सवार जख्मी को भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर भेजा गया। लोगों ने पुलिस व परिजनों की सूचना दी। इसमें एक छात्र की मौत हो गयी। मृतक की पहचान लोगों ने चकमेहसी थाना के क्षेत्र के सैदपुर वार्ड 14 निवासी दिनेश सहनी के 22 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई।
लोगों ने बताया कि दिनेश की दो माह की एक पुत्री है। लोगों का कहना था कि दोनों स्नातक भाग दो के परीक्षा केंद्र एलकेवीडी महाविद्यालय ताजपुर जा रहे थे। दूसरे जख्मी की पहचान लोगों ने इसी गांव के शंभू दास के पुत्र सूरज कुमार के रूप में बतायी है। लोगों ने कहा कि दूसरे जख्मी समस्तीपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती है। परिजन व अन्य लोगों ने मृतक के शव को घटनास्थल पर रख सड़क को जाम कर दिया। स्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर कर परिचालन शुरू कराया। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा दिया। मौके पर पीएसआइ शब्बीर, पीटीसी विपिन राय आदि मौजूद थे।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…