समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित सहित फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र की धुरलख पंचायत अंतर्गत रतनपुर गांव से दहेज हत्या का आरोपी बतहू साह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बसंतपुर रमणी पंचायत के भादोघाट गांव से एससी-एसटी मामले का आरोपी राजेश्वर राय के पुत्र चंदन राय को गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी का नेतृत्व मामले के अनुसंधानक एसआई ऋतु पासवान ने किया। वहीं शनिवार को दोनों को न्यायालय में सुपुर्द किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया। बताते चलें कि विगत 11 अगस्त, 2023 को क्षेत्र के ही गोही गांव की एक पीड़ित मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें अपनी पुत्री की हत्या दहेज की खातिर कर देने का आरोप रतनपुर गांव के बतहू साह सहित परिवार के चार सदस्यों पर लगाया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। वहीं भादोघाट की एक दलित महिला ने पिछले महीने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें चंदन पर मारपीट करने सहित अन्य आरोप लगाये थे।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…