Samastipur

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार शिक्षा परियोजना, समस्तीपुर में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 23 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) जमालुद्दीन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) शुभम कशौधन तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) प्रेम शंकर झा मौजूद रहे।

डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार और राष्ट्र के निर्माता हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त एवं शिक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को अपने दायित्वों का इसी तरह निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करना शिक्षकों की निष्ठा का प्रमाण है। सभी प्रखंडों से पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन किया गया।

इन शिक्षकों को मिला सम्मान :
  • समस्तीपुर: सुभित कुमार सिंह (विशिष्ट शिक्षक, पी०आर० इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम)
  • समस्तीपुर: मंगलेश कुमार (विद्यालय अध्यापक, उ०उ०मा०वि० बेला पंचरुखी)
  • समस्तीपुर: अंजली कुमारी (प्रधानाध्यापक, उ०उ०मा०वि० धुरलख)
  • विभूतिपुर: साक्षी आनंद (विद्यालय अध्यापक, उ०म०वि० बेलसंडी तारा)
  • बिथान: गुणानंद प्रसाद (प्रधान शिक्षक, प्रा०वि० धबौली)
  • दलसिंहसराय: राजीव कुमार चौधरी (प्रधानाध्यापक, उच्च मा०वि० कन्या केवटा)

  • हसनपुर: बैद्यनाथ रजक (विशिष्ट शिक्षक, प्रा०वि० क० मालदह)
  • कल्याणपुर: विकास कुमार (विशिष्ट शिक्षक, प्रा०वि० जितवरिया पश्चिम)
  • खानपुर: संतोष कुमार चौधरी (प्रभारी प्रधानाध्यापक, उ०वि० हांसोपुर
  • मोहनपुर: धीरज कुमार (शिक्षक, उ०वि० कन्या राजपुर)
  • मोहिउद्दीननगर: मेघन सहनी (प्रधानाध्यापक, उ०म०वि० शिवइशिंगपुर)
  • मोरवा : सुशील कुमार (विशिष्ट शिक्षक, उ०वि० चलपहार)
  • पटोरी: अमृता राय (विद्यालय अध्यापक, राजकीय प्रा०वि० चकदाऊद)
  • पूसा: नूतन कुमारी (प्रभारी प्रधानाध्यापक, उ ०वि० पूसा)

  • रोसड़ा: ठाकुर राज कुमार (विशिष्ट शिक्षक, उ०म०मा०वि० भटोत्तर)
  • सरायरंजन: अविनाश कुमार रंजन (प्रधानाध्यापक, उ०म०वि० झखरा पतैली)
  • शिवाजीनगर: राज कुमार राय (प्रधानाध्यापक, उ०उ०मा०वि० परशुराम)
  • सिंघिया: ऋचा सिन्हा (विद्यालय अध्यापक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघिया-3)
  • ताजपुर: कुंदन कुमार तिवारी (प्रधानाध्यापक, उ०म०वि० कोठिया बढ़ई टोल)
  • ताजपुर: सदफ नाज (विद्यालय अध्यापक, उ०मा०वि० आधारपुर)
  • उजियारपुर: राम भरोस चौरसिया (विशिष्ट शिक्षक, उ०म०वि० कोरबद्धा पतैली)
  • विद्यापतिनगर: चंदेश्वर कुमार (विशिष्ट शिक्षक, प्रा०वि० नोनिया टोल मनियारपुर)
  • वारिसनगर: राकेश कुमार साफी (विशिष्ट शिक्षक,प्रा०वि० मिल्की यादव टोल वार्ड 2)

सम्मान समारोह के अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी गई तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम को लेकर जिले के शिक्षा जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

51 मिनट ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

11 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

11 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

12 घंटे ago