समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर से नयी दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कुलपति डॉ. पांडेय ने मंत्री को विश्वविद्यालय में कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे अनुसंधान से जुड़े विभिन्न प्रयासों के बारे में अवगत कराया।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री ठाकुर ने विश्वविद्यालय में चल रहे कृषि से जुड़े विभिन्न नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना की। कहा कि डिजिटल एग्रीकल्चर को लेकर विश्वविद्यालय देशभर में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। नमो ड्रोन दीदी की ट्रेनिंग भी पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय करा रहा है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वे हाल ही में आयोजित किसान मेला में विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल के स्वयं साक्षी रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में तेजी से प्रगति करेगा। किसान हित में लगातार कार्य करता रहेगा।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…