समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत वार्ड संख्या-2 में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर राय के 22 वर्षीय पुत्र मिथिलेश राय के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मिथिलेश मोबाइल चार्ज में लगाने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर लगा रहा था। उसी दौरानवह अचानक करंट की चपेट में आ गया। जब तक घर के लोगों को इसकी जानकारी मिलती उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
उसकी मौत से घर के लोगों में कोहराम मच गया। वहीं जानकारी मिलने पर आसपास के लोग सन्न रह गये। बाद में गांव के लोगों की घर पर भीड़ भी उमड़ गयी। गांव के लोग यंवक की मौत से मर्माहत थे। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। दो महीने पूर्व ही मिथिलेश की शादी गंगौली में हुई थी। मिथिलेश की मौत के बाद पत्नी सीता देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…
समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…
समस्तीपुर : शहर में चोरी, छिनतई और चेन स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…