Samastipur

समस्तीपुर: दुल्हन की बिदाई करा मायके ले जा रहे ऑटो सवार पिता-भाई व बहनोई पर बदमाशों ने फेंका एसिड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदा कोल्ड स्टोरेज के निकट बुधवार को बाइक सवार बदमाशो ने ऑटो सवार लोगों पर एसिड से हमला कर दिया। इससे दो लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सकरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच घटना पूछताछ करने के साथ जांच में जुट गई है।

मौके पर मौजूद लोगो की माने तो बीते 23 जून को मुजफ्फरपुर गोबरसही निवासी मोहित पासवान की पुत्री चंदा कुमारी की शादी पूसा महमदा के मादापुर छपरा निवासी विनोद पासवान के पुत्र दिनेश पासवान से हुई थी। बुधवार को मायके से लोग लड़की को पूसा महमदा से विदाई कराने पहुंचे थे। लोगो की माने तो विदाई कराने लड़की के पिता के अलावा भाई शंकर कुमार, बलुआ निवासी व लड़की का बहनोई मुकेश पासवान और रूपेश पासवान पहुंचे थे।

लड़की की विदाई के बाद सभी मुजफ्फरपुर जाने के लिए ऑटो से निकले। बताया गया है कि ऑटो जैसे ही कोल्ड स्टोरेज के निकट पहुंची पीछे से आ रहे तीन बाइक सवार बदमाशो ने एसिड से हमला कर दिया। इसके बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गये।

इधर, घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी थाना प्रभारी शब्बीर खान ने बताया कि बदमाशों ने किस कारण इस घटना को अंजाम दिया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। एसिड से जख्मी का बयान या आवेदन आने पर ही मामले का खुलासा होगा। वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

20 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

57 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago