Bihar

बिहार: ‘मैं शादी करके रहूंगा’… बीच सड़क पर जबरन भरने लगा शिक्षिका की मांग, पिता के साथ स्कूल से लौट रही थी

बिहार के बांका जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति सामान यानी हथियार निकालने की बात कह रहा है। वो शिक्षिका की मांग में जबरन सिंदूर डालने का प्रयास करता दिख रहा है। आरोपी अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ है। वो लगातार महिला को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। एक शख्स उनका वीडियो बना रहा है। वहीं हेलमेट पहना शख्स महिला शिक्षिका को बचा रहा है। 42 सेकंड के वीडियो में आरोप कह रहा है कि मैं इसके चक्कर में बरबाद हो गया। मैं इसे छोड़ूंगा नहीं। बचाने वाला कह रहा है कि बरबाद हो गया, लेकिन मैं इसे छूने नहीं दूंगा। उसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो जाती है।

महिला शिक्षिका का आरोप

बांका जिला के अमरपुर प्रखंड के एक विधालय की शिक्षिका ने एक युवक पर छेड़खानी और जबरन शादी करने का दवाब बनाने का आरोप लगाकर थाने में लिखित आवेदन दिया है। मौके पर शिक्षिका ने बताया कि बीपीएससी परीक्षा पास कर वह अमरपुर प्रखंड के एक विधालय में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। शिक्षिका के मुताबिक जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी सौरभ सोनू आए दिन उनके साथ छेड़खानी करते हुए जबरन शादी करने का दबाव बनाते आ रहा है। कभी फोन पर धमकी, तो कभी सामने से आकर धमकी देकर जबरन शादी करने का दबाव बनाते हुए उन्हें तंग और तबाह कर रहा है।

पुलिस में शिकायत दर्ज

शिक्षिका ने बताया कि युवक से तंग आकर उन्होंने दो माह पूर्व बांका महिला थाना में युवक के खिलाफ लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर महिला थाने की पुलिस युवक को थाने पर बुलाकर कड़ी चेतावनी देते हुए उनसे बॉण्ड भरवाकर उन्हें छोड़ दिया। अब एक बार फिर वो उसे परेशान कर रहा है। जब भी वो स्कूल से लौटती है, उसे रास्ते में घेर लेता है। उसके बाद उसे परेशान करता है। शिक्षिका ने पूरी घटना की लिखित जानकारी दोबारा पुलिस को दी है। उसके बाद शिक्षिका ने न्याय का गुहार लगाया है। इस घटना की चर्चा पूरे जिले में चल रही है। वहीं पुलिस इस मामले में अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।

जान से मारने की धमकी

शिक्षिका ने बताया कि 25 जून दिन मंगलवार को वह विधालय की छुट्टी होने के बाद भरको होते हुए अमरपुर आ रही थी। तभी गोरगम्मा मोड़ के समीप खेसरिया बहियार के पास सौरभ सोनु तीन -चार लड़को के साथ बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर उनका रास्ता रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक सौरभ सोनू ने अपने कमर से देसी कट्टा निकालकर उनके पिता के साथ हाथापाई करते हुए जबरन उनके सिर में सिंदूर लगाने लगाने लगा। अपने दोस्तों को मोबाइल से वीडियो बनाने का निर्देश दे दिया। शिक्षिका ने बताया कि उनका वीडियो बनाकर सौरभ सोनू ने मोबाइल पर वायरल कर दिया है। महिला शिक्षिका को बचाने वाला शख्स उसका पिता है। जो हेलमेट लगाकर शिक्षिका को आरोपी से बचा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago