National

NEET Paper Leak: ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल समेत 10 CBI हिरासत में, यहीं टूटा था डिजिटल लॉक

नीट पेपर लीक मामले की छानबीन करने हजारीबाग पहुंची सीबीआई टीम ने बुधवार को ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक समेत दस को हिरासत में लिया। टीम सभी से चरही गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है। प्राचार्य समेत जिन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें पांच इन्विजिलेटर, दो ऑब्जर्वर, एक सेंटर सुपरिंटेंडेंट और एक टोटो चालक शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी।

सूत्रों के अनुसार इससे पहले टीम ने नीट से जुड़े कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं, जिन्हें कार से गेस्ट हाउस लाया गया जहां सभी से पूछताछ हो रही है। टीम को कुछ बड़ा इनपुट मिलने की भी चर्चा है। हालांकि, सीबीआई ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि मामले की जांच कर रही बिहार ईओयू ने चार मई को पटना में अधजला प्रश्नपत्र बरामद किया था। इसके सीरियल नंबर ओएसिस स्कूल परीक्षा केंद्र के थे।

बुधवार को सीबीआई टीम सबसे पहले ओएसिस स्कूल पहुंची। यहां प्राचार्य और स्कूल प्रबंधन समिति से जुड़े सदस्यों और शिक्षकों से जानकारी हासिल की। पूछा-प्रश्नपत्र कितने बजे हस्तगत हुआ? रिसीविंग की टाइम से लेकर सब कुछ देखा। परीक्षा के दौरान डिजिटल लॉक नहीं खुलने की बाबत पूछा कि इसके बाद प्रश्नपत्र कैसे बांटे गए? मूल प्रश्नपत्र की पैकिंग और पैकिंग ट्रंक में छेड़छाड़ के बारे में भी सवाल पूछे गए।

चिंटू और मुकेश से भी होगी पूछताछ

इस मामले में चिंटू और मुकेश से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। कोर्ट से सीबीआई को दोनों का रिमांड मिल गया है। चिंटू के पास ही सबसे पहले नीट का प्रश्नपत्र आया था, जिसे रॉकी ने भेजा। रॉकी, अतुल वत्स तक पहुंचने के लिए इससे पूछताछ होगी। मुकेश ने अभ्यर्थियों को रामकृष्णा नगर स्थित स्कूल तक पहुंचाया था। उसकी और क्या भूमिका रही, इसका पता लगाया जा रहा है।

नीट पेपर लीक के दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जांच एजेंसी पारदर्शिता और निष्पक्षता से अपना काम कर रही है। बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों की भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। ग्रामीण विकास मंत्री बुधवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आम-अवाम की समस्याओं के निराकरण के लिए पार्टी कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन होता है। जनता हमारे लिए सर्वोपरि है और अंतिम पायदान पर खड़े प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति से सीधा जुड़ाव हमारी सरकार की खासियत रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

4 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

11 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

17 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

20 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

20 घंटे ago