Samastipur

समस्तीपुर: ननिहाल आई 15 वर्षीय किशोरी गंगा नदी में डूबी, SDRF कर रही तलाश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/मोहनपुर :- खबर समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड से आ रही है जहां रसलपुर पचासा घाट पर गंगा नदी में एक किशोरी डूब गयी। अब तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है। नदी में स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम के द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही है। डूबने वाली किशोरी की पहचान रसलपुर के शंभू मल्लिक की 15 वर्षीय नतनी नीतू कुमारी के रूप में की गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार किशोरी वैशाली जिला के बलवा कुआरी गांव के दिनेश मल्लिक की पुत्री थी। वह अपने नाना के घर आयी हुई थी। वह अपनी दो सहेलियों के साथ नहाने गयी थी। लेकिन नीतू गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गयी और लापता हो गयी। वहीं दो अन्य सहेली बाहर निकल आई और लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर उसकी तलाश में जुट गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

5 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

2 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

13 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

13 घंटे ago