Samastipur

समस्तीपुर जिले के संसदीय इतिहास में रामनाथ ठाकुर चौथे जनप्रतिनिधि जो केंद्र में बनें मंत्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- केन्द्र सरकार में मंत्री बनने वाले रामनाथ ठाकुर समस्तीपुर जिले के संसदीय इतिहास में चौथे जनप्रतिनिधि हैं। इससे पहले यह सम्मान सत्यनारायण सिन्हा, बालेश्वर राम और नित्यानंद राय को ही मिला था। विदित हो कि समस्तीपुर 1977 तक कांगेस का गढ़ हुआ करता था। उस समय सत्यनारायण सिन्हा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता में शामिल थे। उन्हें नेहरू मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया था। वहीं बालेश्वर राम को इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

1977 के बाद जिले में समाजवादियों का प्रभुत्व बढ़ा। तब समस्तीपुर के अलावा रोसड़ा लोकसभा क्षेत्र हुआ करता था। 1984 के लोकसभा चुनाव को छोड़ कर हर चुनाव में समाजवादी पृष्ठभूृमि के ही नेता चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालंाकि किसी को केन्द्र में मंत्री बनने का मौका नहीं मिला। लंबे समय के बाद उजियारपुर से 2019 में चुनाव जीतने के बाद नित्यानंद राय को केन्द्र सरकार में मंत्री बनने का सौभाग्य मिला। वे पूरे पांच साल तक गृह राज्यमंत्री के पद पर रहे।

उन्हें इस बार भी भाजपा की ओर से मंत्री बनाया गया है। वहीं रामनाथ ठाकुर को इस बार जदयू कोटे से केन्द्र सरकार में मंत्री बनाया गया है। उनकी जदयू के वरिष्ठ नेता के रूप में राज्यभर में गिनती होती है। वे पार्टी के अति पिछ़ड़ा वर्ग के प्रमुख चेहरा भी है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में संसदीय दल के नेता पद की जिम्मेवारी दे रखी थी।

उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद एवं राजकुमार राय, जिला जदयू मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, महिला जदयू की जिला अध्यक्ष डॉ. ज्योति निर्मला, मीडिया प्रभारी अनस रिजवान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशर्फी साहनी, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शारिक रहमान लवली आदि ने भी दोनों नेताओं को मंत्री बनने पर बधाई दी है।

रामनाथ के शपथ लेते ही कर्पूरीग्राम में मनने लगा जश्न :

जदयू कोटे से रामनाथ ठाकुर के राज्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ उनकेे पैतृक गांव में लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के साथ ही मुंह मीठा कराना शुरू कर दिया। वहीं पटाखे भी फोड़े गये। हालांकि रामनाथ ठाकुर के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण को लेकर दिल्ली में हैं। लेकिन गांव के लोगों ने जमकर जश्न मनाया। रामनाथ ठाकुर के साथ दिल्ली जाने वालों में बनारसी ठाकुर, शंकुतला वर्मा, बबन चौधरी, जगनारायण शर्मा, अविनाश कुमार, वंशमणि आदि शामिल हैं।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

4 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

7 घंटे ago